back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र: कृषि मंत्री पटेल ने होशंगाबाद को कोरोना मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प

भोपाल, 09 मई (हि.स.)। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास एवं होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति की ब्लॉक व पंचायतवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों को होशंगाबाद जिले को कोरोना से मुक्त कराने के लिए संकल्प दिलाया। कृषि मंत्री पटेल ने होशंगाबाद जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ग्राम पंचायतवार कोरोना संक्रमण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिक संक्रमण वाली ग्राम पंचायतों के सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा की। पटेल ने निर्देशित किया कि घर-घर सर्वे कर सर्दी ,जुकाम व बुखार के मरीजों को चिन्हित कर मेडिकल किट का वितरण कर तत्काल इलाज शुरू करवाएं। उन्होंने कहा कि जनपद के मैदानी अमले द्वारा बाहर से आने वाले नागरिकों पर सघन निगरानी रखी जाए और उन्हें आवश्यक रूप से क्वॉरेंटाइन करें। अधिक संक्रमण वाले गांव में विशेष कैंप कर मेडिकल किट वितरित करें मंत्री पटेल ने कहा कि 5 से अधिक कोरोना प्रकरण वाले गाँवों और कस्बों में जिला व ब्लॉक स्तर की मेडिकल टीम के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित कर डोर-टू-डोर सर्वे एवं मेडिकल किट का वितरण किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सैनिटाईजेशन किया जाना भी सुनिश्चित करें। जन-जागरुकता के साथ कड़ाई भी अत्यावश्यक पटेल ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए जन-जागृति के साथ कढ़ाई भी जरूरी है। कोरोना कर्फ्यू के तहत लगाई गई पाबंदियों का पूरे जिले में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जरा सी ढील परेशानी का सबब न बनने पाए। ग्रामीण अमला पूरी सक्रियता से काम करें पटेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण का गाँवों में प्रवेश रोकने के लिए आवश्यक है कि ग्रामीण अमला पूरी सक्रियता से काम करें। उन्होंने कहा कि गाँव में गठित समितियों द्वारा सघन सर्वे एवं मेडिकल किट का वितरण किया जाए। समिति घर, ग्राम, पंचायत एवं जिले को कोरोना मुक्त बनाने का संकल्प लें। जिला प्रशासन की टीम रणनीति पर जताया संतोष कृषि मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं कोविड मरीजों के उपचार के लिए बनाई गई प्रभावी त्रि-स्तरीय रणनीति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन की पूरी टीम को बेहतर परिणाम के लिए इसी प्रकार पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵