back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए 3000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पूर्वी रेलवे में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 3000 से ज्यादा भर्तियां (Railway Jobs 2021) निकाली हैं। पूर्वी रेलवे ने हावड़ा, आसनसोल, सियालदह, कांचरापाड़ा, मालदा, जमालपुर और लिलुआ डिविजन के लिए यह आवेदन मंगाए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 3 नवंबर तक चलेगी।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक रेलवे भर्ती सेल की वेबसाइट www.rrcer.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Railway Jobs 2021) कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट 18 नवंबर को जारी की जाएगी। बता दें कि कुल 3366 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

वैकेंसी डीटेल्स

योग्यता, उम्र व आवेदन शुल्क

आरआरसी के मुताबिक, अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदक का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष पास होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक (Railway Jobs 2021) के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदक की उम्र 15 से अधिकतम 24 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (Railway Jobs 2021) के लिए रेलवे की तरफ से आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए आवेदन शुल्क चुकाना होगा। वहीं महिलाओं और सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵