back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड-19 : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने शुरू किया भोजन प्रसाद वितरण केंद्र

अयोध्या, 09 मई (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से रविवार को तीन स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती प्रकल्प ने भोजन प्रसाद वितरण केंद्र का संचालन शुरू किया। अयोध्या महानगर के जिला चिकित्सालय रिकाबगंज, राजा दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर व श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के निकट भोजन प्रसाद वितरण कैंप का शुभारंभ किया गया। दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज पर लगाए गए भोजन प्रसाद वितरण कैंप का उद्घाटन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। अयोध्या में श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के निकट बिरला धर्मशाला के सामने लगाए गए कैंप का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने किया। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा, नगर संघचालक महंत जय राम दास, महंत राजू दास, महानगर प्रचारक अनिल भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय रिकाबगंज पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना की महामारी और लॉक डाउन की मुश्किलों में ज़रूरतमंदों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूरे देश में बढ़-चढ़कर काम कर रहा है। यह भोजन प्रसाद व्यवस्था चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के अलावा उनके तीमारदारों के लिए मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ तथा दिन रात काम कर रहे पुलिस व नगर निगम के कर्मियों के लिए की गई है। रमापति मिश्रा ने बताया कि इस भोजन प्रसाद वितरण के अलावा सेवा भारती अयोध्या महानगर में 50 बेड वाले आइसोलेशन सेंटर तथा कोविड हेल्प डेस्क का भी संचालन कर रहा है। जिले में लगभग 14 चिकित्सकों का पैनल दिन-रात होम आइसोलेशन के मरीजों की देखभाल कर रहा है। इस मौके पर महानगर कार्यवाह देवेन्द्र, महानगर सह सेवा प्रमुख बालेंद्र भूषण, डॉ. उपेंद्र मणि मिश्र, अवधेश, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री धीरेश्वर,जिला अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, अभिषेक,प्रणव, सर्वेश, अनूप आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵