back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेहतर भविष्य के विचारों पर वीडियो प्रतियोगिता के युवा विजेता

संयुक्त राष्ट्र के पेटेण्ट विशेषज्ञों ने, मंगलवार को विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस मनाते हुए, इस वर्ष की युवा वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता में 63 देशों से 142 आवेदन प्राप्त हुए और तीन विजेता सीरिया, घाना व चीन से हैं. विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) के इन विजेताओं ने दुनिया भर में ये सन्देश दिया है कि युवजन नवाचार चुनौतियों पर खरा उतरने के लिये क़दम आगे बढ़ा रहे हैं और अपनी ऊर्जा व रचनात्मकता का प्रयोग करके, एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं. How can we build a better future with innovation and creativity💡✨? We asked for your ideas, and you delivered: Young innovators from Syria🇸🇾, Ghana🇬🇭 and China🇨🇳 have emerged as the top 3 winners of the #WorldIPDay Youth Video Competition: https://t.co/EyIcz5SdLW pic.twitter.com/7768vhg5Is — World Intellectual Property Organization (WIPO) (@WIPO) April 26, 2022 नवाचार के नमूने सीरिया की 25 वर्षीय हेकमा जबूली ने अपनी लघु फ़िल्म के लिये प्रथम पुरस्कार जीता है जिसमें उन्होंने घर में ही बनी एक ऐसी स्मार्ट डिवाइस दिखाई है जो, उनकी बहन को फिर से चलने-फिरने में मदद करने के लिये बनाई गई थी. उनकी बहन की रीढ़ की हड्डी एक बारूदी छर्रे से घायल हो गई थी जिसके कारण उनकी सक्रियता प्रभावित हुई. घाना के 27 वर्षीय जॉन वोबिल को उनकी वीडियो के लिये दूसरा पुरस्कार मिला जो उन्होंने एक नए “धान थ्रैशर” के बारे में बनाई. चीन मूल के और जापान में रहने वाले डिजिटल डिज़ायनर ली बिंगलू और काई क्विन्गे को, उनकी एक ऐसी वीडियो के लिये तीसरा पुरस्कार मिला जिसमें दूरस्थ स्थानों से काम करने वाले यानि remote workers के बीच सम्पर्क क़ायम करने के लिये, नए पिक्टोग्राम्स या emojis का सृजन करने की कहानी दिखाई गई है. युवाओं की नवाचार सम्भावनाएँ विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) के महानिदेशक डैरेन टैंगसैड ने ध्यान दिलाते हुए कहा कि विश्व की लगभग आधी आबादी, 30 वर्ष से कम उम्र की है और दुनिया के अनेक हिस्सों में ये जनसंख्या चलन तेज़ी से उभर रहा है. उन्होंने कहा, “युवजन पहले ही साझे मुद्दों के समाधान तलाश करने पर काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें बौद्धिक सम्पदा (IP) अधिकारों से सहारा मिल रहा है जिनमें ट्रेडमार्क्स, पेटेण्ट, डिज़ायन, कॉपीराइट, और अन्य अधिकार शामिल हैं जिनसे लोगों को अपने काम के बदले आजीविका अर्जित करने में मदद मिलती है.” उससे भी आगे उन्होंने कहा, “ऐसे समय जबकि तमाम इनसानों को महामारी पर पार पाने से लेकर, जलवायु परिवर्तन का मुक़ाबला करने तक अनेक तत्काल चुनौतियों का सामना करने के लिये एकजुट होने की ज़रूरत है, हमें अपने युवजन को अपनी नवाचार सम्भावनाएँ बाहर लाने में भरपूर मदद करनी चाहिये.” समावेशी बौद्धिक सम्पदा पारिस्थितिकी विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन ऐसे समूहों तक बौद्धिक सम्पदा की तक पहुँच का विस्तार करके, एक ज़्यादा समावेशी बौद्धिक सम्पदा पारिस्थितिकी बनाने पर काम कर रहा है, जिनका प्रतिनिधित्व अतीत में कम रहा है, जिनमें महिलाएँ, छोटे लघु उद्यमी, और युवजन शामिल हैं. इन्हीं कारणों से इस वर्ष की थीम – “बौद्धिक सम्पदा और एक बेहतर भविष्य के लिये नवाचार करते युवजन” पर केन्द्रित रही है. विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस वर्ष 2000 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य, बौद्धिक सम्पदा के बारे में आम समझ बढ़ाना है. उसके बाद से इस दिवस ने हर वर्ष दुनिया भर में लोगों को रचनात्मक गतिविधियों में एक दूसरे के साथ जुड़ने का अदभुत अवसर उपलब्ध कराया है कि बौद्धिक सम्पदा किस तरह संगीत, कला और प्रोद्योगिकी नवाचार को फलने-फूलने में योगदान करती है जिससे दुनिया को आकार देने में मदद मिलती है. प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में जजों के एक समूह ने प्राप्त हुई लगभग 150 में से 20 वीडियो छाँट कर एक सूची बनाई थी जिन्हें 12 से 22 अप्रैल तक चले एक ऑनलाइन मतदान के लिये भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें 36 हज़ार 819 मत पड़े. प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से इस थीम पर एक लघु वीडियो भेजने का अनुरोध किया गया था: “हम युवा और नवाचारी हैं. आइये बौद्धिक सम्पदा के साथ हम एक बेहतर भविष्य बनाएँ.” तीन विजेता वीडियो, जिनीवा में विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदर्शित की गईं. ये विशेष कार्यक्रम बौद्धिक सम्पदा दिवस को मनाने के लिये आयोजित किया गया जिसकी थीम थी – “बेहतर स्वास्थ्य के लिये नवाचार: बौद्धिक सम्पदा के माध्यम से युवा नवाचारियों की मदद”. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के युवजन ने शिरकत की. तीन विजेता वीडियो यहाँ देखी जा सकती हैं. –संयुक्त राष्ट्र समाचार/UN News

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...