back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पॉक्सो एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू, 20 जून (हि.स.)। जम्मू पुलिस ने रविवार को पाक्सों एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार 18 जून को एक नाबालिग लड़की के पिता द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी बेटी के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया है। इस मामले में थाना बाग ए बाहू में एफआईआर नंबर 53/2021 धारा 376 डी/354बी/363/109/आईपीसी 5/6 पोक्सो एक्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद एसडीपीओ ईस्ट बिक्रम कुमार की देखरेख में पुलिस स्टेशन बाग ए बाहू की विशेष टीमों का गठन किया गया। एसएचओ बाग ए बाहू इंस्पैक्टर कीर्ति शर्मा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न सुरागों पर काम करते हुए और व्यस्त प्रयासों में और तकनीकी सहायता और क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज के समर्थन से आखिरकार दो आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मंजूर हुसैन पुत्र आलम दीन और आसिफ पुत्र जमात अली दोनों निवासी नरवाल बाला, जम्मू के रूप में हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵