back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोशल मीडिया एप डाउनलोड करवाकर ठग ने लगाई 1.72 लाख की चपत

जयपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। करधनी थाना इलाके में एक शातिर ठग ने मोबाइल फोन पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने और उसके नियम फाॅलो करने के दौरान एक व्यक्ति के खाते से एक लाख 72 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित के पास जब मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो पहले तो वह बैंक दौड़ा और उसके बाद थाने पर पहुंच कर मामला दर्ज कराया। ठगी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारी एसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि सालासर सिटी निवासी दिलीप सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करने का मैसेज आया था। इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एप कंपनी से होना बताया और कहा कि एप डाउनलोड कर लो, जिससे मुनाफा होगा। पीड़ित बहकावे में आ गया और जालसाज द्वारा भेजे गए लिंक को ओपन कर एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद बैंक खाते से कई बार में 1.72 लाख रूपए निकल गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵