back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फलोदी जेल से फरार एक और बंदी व मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

जोधपुर, 20 जून (हि.स.)। जिले की ग्रामीण पुलिस ने फलोदी उपकारागृह से फरार एक और बंदी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके साथ ही बंदियों को फरार करवाने तथा पिकअप वाहन उपलब्ध करवाने वाले मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तब 11 फरार बंदी पकड़े जा चुके है। पांच फरार बंदियों की तलाश जारी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि खारा हनुमानपुरा उग्रास फलोदी निवासी फरार बंदी हनुमानराम विश्नोई और सहयोगी रामदेवरा थानान्तर्गत सरणायत निवासी हजारीराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। बता द कि 5 अप्रैल को फलोदी उप कारागार से सोलह बंदी फरार हो गए थे। इनमें से अब तक ग्यारह बंदी पकड़े जा चुके है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵