back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहतास के करगहर में सब्जी विक्रेताओं और पुलिस के बीच टकराव, दो पुलिसकर्मी घायल

आरा, 08 मई (हि.स.)। रोहतास जिले के कारगर में सब्जी विक्रेताओं और पुलिस में शनिवार को भिड़ंत हो गई जिसके बाद पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं पर जमकर लाठियां भांजीं।इस घटना में दो पुकिसकर्मी घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से सब्जी बाजार में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से सब्जी के बाजार को करगहर के जगजीवन स्टेडियम में शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये थे।शनिवार को कुछ सब्जी के दुकानदारों ने जगजीवन स्टेडियम में सब्जी की दुकानों को शिफ्ट करा भी दिया था किंतु कुछ दुकानदारों ने सब्जी बाजार में ही सब्जी की दुकान लगा रखी थी। पुलिस ने जब इन दुकानों को जगजीवन स्टेडियम करगहर में शिफ्ट कराने के लिए दबाव बनाया तब सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी सब्जी दुकानदारों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया। इसमें दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे सब्जी दुकानदारों को खदेड़ दिया किन्तु घण्टों करगहर के सब्जी बाजार रणक्षेत्र में तब्दील रहा। फिलहाल करगहर के सब्जी बाजार में पुलिस की भारी भीड़ मौजूद है और स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...