back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्राम सभा की जमीन का फर्जी एनओसी बना लोगों को जमीन बेचकर की जालसाजी

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने ग्राम की सभा की जमीन का फर्जी एनओसी बनाकर लोगों को जमीन बेचने की जालसाजी करने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ओमप्रकाश ने दिल्ली के कराला में ग्राम सभा की जमीन खरीदी थी और पटवारी की मिलीभगत से झूठा एनओसी बनाया था। इसके बाद जमीन का म्यूटेशन कर लोगों को जमीन बेच दी थी। एडिशनल सीपी आर.के. सिंह ने बताया कि गत 28 मई इस संबंध में कंझावाला थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच ईओडब्लू को ट्रांसफर कर दी गई थी। ईओडब्लू ने जांच आरंभ की संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो रिकॉर्ड में यह पता चला कि ग्राम कराला में स्थित संपत्ति को ग्राम सभा में निहित किया जाना था। इसके लिए स्थानीय एसडीएम की तरफ से पहले ही उस भूमि के उपयोग के उल्लंघन की कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। जांच आगे और उप पंजीयन कार्यालय एवं राजस्व विभाग के अभिलेखों से पता चला कि ओमप्रकश ने पटवारी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया है। इतना ही नहीं उसने फर्जीवाड़ा करके ही अपने नाम भूमि का म्यूटेशन भी कराया है जिसके बाद उस भूमि पर एक कॉलोनी की शुरूआत कर जमीन कई लोगों को बेच भी दिया है। इसके बाद पुलिस ने कराला गांव निवासी आरोपित ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और गांव कराला के आसपास स्थानीय स्तर पर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस फर्जीवाड़ा में शामिल पटवारी सहित उसके अन्य सहयोगियों की भूमिकाओं की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन है ब्राजीलियन मॉडल? राहुल गांधी के खुलासे ने मचा दी खलबली, हरियाणा में 22 बार वोट करने का आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान प्रक्रिया और वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी के...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵