back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली इन पदों पर भर्ती, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा अच्छा पैसा

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग या एविएशन में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। दरअसल, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों के तहत अप्रेंटिस भर्ती (HAL Apprentice Vacancy 2021) निकाली है। इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के जरिए उन युवाओं के पास एक ऐसा मौका है, जो आसानी से किसी को नहीं मिलता।

सबसे अच्छी बात कि इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी। उल्टे ट्रेनिंग के दौरान अभ्यार्थी को एचएएल की तरफ से स्टाइपेंड दिया जाएगा। दरअसल, एचएएल ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस (HAL Apprentice Vacancy 2021) और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। सिर्फ क्वालिफाईंग एग्जाम यानी बीई/ बीटेक या डिप्लोमा कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। इसी मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन (HAL Apprentice Vacancy 2021) किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया होने के बाद फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी होगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को एचएएल द्वारा एक साल अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग दी जाएगी।

योग्यता और उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों (HAL Apprentice Vacancy 2021) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस या आईटी में 4 साल का बीई या बीटेक कोर्स वर्ष 2019, 2020 या 2021 में पास किया गया हो।

वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों (HAL Apprentice Vacancy 2021) के लिए अभ्यार्थी का मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा कोर्स वर्ष 2019, 2020 या 2021 में कोर्स पूरा होना जरूरी है।

उम्र की बात करें तो इस अप्रेंटिस ट्रेनिंग (HAL Apprentice Vacancy 2021) के लिए 26 साल की उम्र तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल, एससी, एसटी को 5 साल और दिव्यांग वर्ग को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारत सरकार के नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (HAL Apprentice Vacancy 2021) के पोर्टल (NATS Portal) पर जाकर बेसिक एनरोलमेंट करना होगा। यहां से आपको 16 डिजिट का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसी नबंर की मदद से आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने के लिए 59.89.119.210/trg पर जाएं। इन पदों के लिए 04 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है।

कहां देखें सेलेक्शन लिस्ट

आवेदन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया खत्म होने के सिर्फ 5 दिन में आपको प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट (HAL Apprentice Vacancy 2021) मिल जाएगी। एचएएल द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 दिसंबर को लिस्ट जारी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵