back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्यूबा में मेइ डे जुलूस निकाल कर अमेरिकी प्रतिंबध का विरोध किया गया

बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। 1 मई को क्यूबा के विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने के लिए जुलूस निकले। लाखों लोगों ने सड़क पर उतर कर अमेरिकी प्रतिबंध का विरोध और देशभक्ति जतायी। उस दिन राजधानी हवाना के क्रांति चौक पर क्यूबाई क्रांति के नेता राउल कास्ट्रो और क्यूबा के राष्ट्रपति डियाज कैनेल ने संबंधित कार्यक्रम में भाग लिया। क्यूबा के मजदूर संघ के महासचिव युनिसेस गुइलार्ट ने क्रांति चौक पर भाषण देते हुए कहा कि क्यूबा के खिलाफ अमेरिका की दीर्घकालिक पाबंदी क्यूबा के विकास की मुख्य बाधा है। अमेरिका प्रतिबंध के जरिये क्यूबा में फूट में डालना चाहता है। इस जुलूस से समाजवादी निर्माण पर क्यूबाई जनता का विश्वास और वादा जाहिर हुआ है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मुकाबले में क्यूबाई वैज्ञानिकों व तकनीशियों की प्रशंसा की। इसके बाद लगभग 50 हजार चिकित्सकों और वैज्ञानिकों व तकनीशियों ने लगभग 2 घंटे का जुलूस निकाला। परिचय के अनुसार 60 देशों के 219 मजदूर संघों और सामाजिक ग्रुपों के 1 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने क्यूबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जुलूस में भाग लिया ताकि क्यूबा का समर्थन दर्शाया जाए। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...