back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने वनडे से लिया संन्यास

डबलिन, 19 जून (आईएएनएस)। विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह टेस्ट और टी20 मैच खेलना जारी रखेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 37 साल के ओ ब्रायन ने 22 साल की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डब्यू किया था। उन्होंने 153 वनडे मैचों में 114 विकेट लिए हैं, जबकि उनके नाम 68 कैच पकड़ने का नेशनल रिकॉर्ड है। केविन ओ ब्रायन के भाई नील ओ ब्रायन ने 2018 में ही संन्यास ले लिया था। केविन ओ ब्रायन ने कहा, आयरलैंड के लिए 15 साल खेलने के बाद मुझे लगता है कि अब वनडे क्रिकेट से दूर होने और संन्यास लेने का सही समय है। 153 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मैं उनसे जो यादें लेता हूं वह जीवन भर चलेगी। केविन ओ ब्रायन ने बेंगलुरू में 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 50 गेंदों में शतक पूरा किया था। केविन ओ ब्रायन ने इस मैच में 63 गेंदों में 113 रन बनाए थे और आयरलैंड ने इस मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। –आईएएनएस ईजेडए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵