back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OLA-UBER के साथ शुरू करें अपना बिजनेस, हर महीने कमा सकते हैं 50 हजार से 1 लाख रुपए

नई दिल्ली: Business Idea: कोरोनाकाल, लॉकडाउन और बढ़ती महंगाई ने निम्नवर्गीय और मध्यवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को बदतर बना दिया है। अधिकतर लोगों ने अपनी नौकरी से हाथ धोया तो कइयों को कम सैलरी पर काम करने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे स्थिति से निपटने के लिए लोग अपना बिजनेस (Business Opportunity) करने के बारे में सोच रहे हैं।

आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस (Business Idea) के बारे में बता रहे है जो कि सिर्फ 70 हजार रुपये लगाकर न सिर्फ आपको एक कार का मालिक (Cab Business) बना देगा बल्कि उस कार को कैब के तौर पर चलाकर आप हर महीने करीब 50 हजार रुपये तक भी कमा सकते है। सबसे अच्छी बात यह है कि 70 हजार लगाकर आपको ऐसी कार मिलेगी जिसके पहले से ही सारे परमिट होंगे। चलिए जानते हैं कि किस तरह आप इस बिजनेस (Business Opportunity) काे कर सकते हैं।

OLA-UBER से अटैच करवाकर देते हैं गाड़ियां

कैब के लिए जरूरी कर्मशियल कारें (Commercial Cars) प्राेवाइड करवाने वाले कई डीलर्स है। जो कि सिर्फ 50 से 70 हजार रुपये के डाउन पेमेंट में आल्टो 800 (Alto 800), स्विफ्ट डिजायर (Swift Dzire), वैगनआर, हुंडई की एक्सेंट, टाेयटा की इटियोस (Toyota Etios) आदि फाइनेंस कर देते हैं। इसके साथ ही जो कार आप लेंगे उसे ओला या उबर से अटैच भी करवाकर यही डीलर्स भी देते हैं। यदि आपको नेशनल परमिट की कार चाहिए तो वो भी आपको मिल जाएगी और लोकल स्टेट या दिल्ली एनसीआर के लिए चाहिए तो वो भी। जिसका सीधा सा मतलब यह रहता है कि गाड़ी खरीदने के तुरंत बाद आप उससे कमाई भी शुरू कर सकते हैं।

3 चीजाें के जरिए हाे जाती है फाइनेंस

अच्छी बात यह है कि इन कारों को फाइनेंस करवाने के लिए आपको बैंकों के चक्कर भी काटने नहीं होंगे। डीलर्स अपने हैंड पर खुद ही तुरंत कार फाइनेंस कर देते है और इनके डॉक्यूमेंटेशन भी बैंक की तुलना में बेहद आसान होते हैं। कई डीलर्स सिर्फ आधार कार्ड और चैक लेकर भी तुरंत कार फाइनेंस कर देते हैं। दिल्ली के माेती नगर में माेती नगर में सीएमएस माेटर्स भी इस तरह की कर्मशियल कारों के डीलर्स में से एक है।

वहां सेल्स का काम देख रहे करण कहते हैं कि हम सेकेंड हैंड कर्मशियल कार काे 50 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर फाइनेंस कर देते हैं। ज्यादातर हम दाे से तीन साल पुरानी कारें रखते हैं जिनकी कीमत दाे से तीन लाख रुपए तक हाेती है और यह कारें दाे से तीन साल के लिए फाइनेंस हाे जाती है। इसके लिए कार लेने वाले व्यक्ति का सिर्फ आधार कार्ड, पहचान पत्र और चैक के साथ ही गाड़ी फाइनेंस कर देते हैं।

ऐसे हाेगी कमाई

अपने हिसाब से आप जाे भी कार लेते हैं, उसे ओला (OLA) या उबर (UBER) में चला सकते हैं या फिर आप उसे एयरपाेर्ट पर आने-जाने वाले पैसेंजर के लिए चला सकते हैं या फिर किसी कंपनी या कॉल सेंटर में भी अटैच कर सकते हैं।

यदि आपकी कैब दिनभर में 12 घंटे भी चलती है ताे आप उससे हर दिन न्यूनतम 1500 रुपये आसानी से कमा सकते हैं। क्याेंकि यह गाड़ियां सीएनजी से चलती है ताे महज 400 रुपए की सीएनजी में यह 250 किलाेमीटर तक चलती है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपाेर्ट से दिल्ली आने तक का कैब का किराया ही करीब 600 रुपए तक लग जाता है ऐसे में यदि आप अपनी कैब काे एयरपाेर्ट पर ही लगाकर रखेंगे तब भी दिनभर में 2 हजार रुपये कमा सकते हैं यानी महीने के 60 हजार रुपये।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵