back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business Idea: दिवाली से पहले शुरू करें घर पर मोमबत्तियां बनाने का बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। अगर आप भी अपना कारोबार (Business Idea) शुरू करने की सोच रहे हैं, तो दिवाली पर मोमबत्ती बनाने का कारोबार (Candle Making Business) फायदे का सौदा हो सकता है। इस बिजनेस में इनवेस्टमेंट भी कम करना होगा और कमाई भी अच्छी हो सकती है। मोमबत्ती बनाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं है। इस कारोबार को आप अपने घर के एक छोटे कमरे से भी शुरू कर सकते हैं।

दिवाली के अलावा बर्थडे पार्टी और दूसरे कई ईवेंट्स में रंग-बिरंगी मोमबत्तियों की डिमांड पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। डिमांड बढ़ने के साथ आप अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं। मोमबत्ती बनाने का बिजनेस (Candle Making Business) शुरू करने के लिए आपको 10 से 15 हजार रुपये का शुरुआती निवेश (Business Idea) करना होगा। आपको कोई महंगी मशीन लगाने की जरूरत नहीं और इसका कच्चा माल भी आसानी से हर जगह उपलब्ध है।

मोमबत्ती बनाने (Candle Making Business) के लिए शुरुआत में आप तरह-तरह के सांचों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में बेहद कम कीमत में अलग-अलग डिजाइन के सांचे उपलब्ध हैं। मोमबत्ती बनाने में मोम, धागे, रंग और ईथर का तेल इस्तेमाल होता है। अगर आप परफ्यूम्ड मोमबत्ती बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सब सामान आप अपने स्थानीय बाजार (Business Idea) या ऑनलाइन साइटों के जरिए मंगवा सकते हैं।

एक बार कारोबार (Business Idea) बढ़ गया तो आप ऑटोमैटिक मशीन लगा सकते हैं, जिससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा मोमबत्तियां (Candle Making Business) बनाई जा सकती है। इन मशीनों की शुरुआती कीमत 35 हजार से होती है। मार्केट में तीन तरह की मशीनें – मैनुअल, सेमी ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक मशीन- उपलब्ध हैं।

यदि आप इस कारोबार (Business Idea) को बड़े स्तर पर करना चाहते हैं, तो आप इस बिजनेस के लिए ‘मुद्रा लोन’ ले सकते हैं। शुरुआत में आप ‘शिशु लोन’ लेकर कारोबार शुरू कर सकते हैं, जिसके तहत 50 हजार रुपये लोन मिलता है। मैनुअल मशीन (Candle Making Business) की मदद से हर घंटे 1800 मोमबत्ती बनाई जा सकती है, जबकि फुली ऑटोमैटिक मशीन से हर मिनट कम से कम 200 मोमबत्तियां बनाई जा सकती हैं।

कैसे बेचें मोमबत्तियां

शुरुआत में आप अपने आसपास की दुकानों में जाकर ऑर्डर (Business Idea) ले सकते हैं। दरअसल, दिवाली के मौके पर हर दुकानदार मोमबत्ती बेचता है। इसके अलावा आप मोमबत्तियों को ऑनलाइन (Candle Making Business) भी बेच सकते हैं। इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही साथ थोक विक्रेताओं को भी मोमबत्ती सप्लाई कर सकते हैं।

कितनी होगी कमाई

शुरुआत में आप मोमबत्ती के कारोबार (Candle Making Business) से 20 हजार रुपये प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं। ऑटोमैटिक मशीन लगाने पर आमदनी काफी बढ़ जाएगी। आप कारोबार (Business Idea) को विस्तार देकर लाखों कमा सकते हैं। हालांकि शुरुआत में आपको मोमबत्ती बनाने की ट्रेनिंग कुछ दिन लेनी होगी। आप ऑनलाइन भी इस बारे में जानकारी जुटा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵