back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस विभाग में निकली 2300 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी, आवेदन की लास्ट डेट आज

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने योजना सूचना अधिकारी सहित विभिन्न पदों (BPNL Recruitment 2021) पर भर्तियां निकाली हैं।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन के लिए सिर्फ आज का दिन शेष बचा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों (BPNL Recruitment 2021) ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कुल 2325 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

BPNL Recruitment 2021: वैकेंसी डीटेल्स

  1. योजना सहायक – 1875

  2. योजना प्रसार अधिकारी – 375

  3. योजना संचार अधिकारी – 75

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, योजना संचार अधिकारी के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी (BPNL Recruitment 2021) के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं योजना प्रसार अधिकारी पद के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है।

जबकि योजना सहायक पद (BPNL Recruitment 2021) के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्र की बात करें तो इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 45 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के अनुसार, योजना संचार अधिकारी पद के लिए 826 रुपए और योजना प्रसार अधिकारी पद के लिए 708 रुपए आवेदन शुल्क (BPNL Recruitment 2021) निर्धारित किया गया है। जबकि योजना सहायक पद पर अभ्यर्थी को 590 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (BPNL Recruitment 2021) के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵