back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबादः सीएमएस ने किया सरकारी ट्रामा सेंटर का निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

फिरोजाबाद, 07 मई (हि.स.)। जनपद में शुक्रवार को 122 और कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 6392 हो गई है। वही प्रभारी सीएमसए ने सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी का निरीक्षण किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नीता कुलश्रेष्ठ के अनुसार, जनपद में शुक्रवार को 117 और नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले है। इस प्रकार जनपद में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब 7439 हो गई है। जिनमें से 94 मरीजों की मौत हो चुकी है। वही 122 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के कारण उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अभी तक कुल 6392 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जनपद में सक्रिय केस 953 है। जिनमें से 16 को रेफर किया गया हैै। जबकि 937 का जनपद में उपचार हो रहा है। इधर, शुक्रवार को प्रभारी सीएमएस डाॅ आलोक शर्मा ने सरकारी ट्रामा सेंटर की इरमजेंसी पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से उनका हाल जाना है। मरीजों के उपचार के बारे में भी जानकारी ली है। सीएमएस ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये है। इधर, आये दिन सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में हो रही तोड़फोड़ व मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को यहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्य द्वारा पर वैरीकेटिंग की गई है। जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट लॉन्च! क्यों पड़ा यह नाम? SS राजामौली ने बताया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को अपने एक ऐतिहासिक मिशन के तहत भारत की धरती से अब तक के सबसे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵