back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर साइबर हमले को बेअसर किया

कीव, 29 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन ने कोर आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर साइबर हमले को बेअसर कर दिया है जिसने पूरे देश को प्रभावित किया था। वैश्विक इंटरनेट एक्सेस ट्रैकर नेटब्लॉक्स के अनुसार, देश की ऑनलाइन कनेक्टिविटी 13 प्रतिशत तक गिर गई, जिससे रूस द्वारा आक्रमण के बाद से यूक्रेन में सबसे गंभीर इंटरनेट व्यवधान दर्ज किया गया। सरकार ने सोमवार को देर से कहा, यूक्रेनी इंटरनेट सेवा प्रदाता यूकेआरटेलीकॉम एक बड़े पैमाने पर साइबर हमले का लक्ष्य था। यूक्रेन की स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन (एसएसएससीआईपी) के अनुसार, साइबर हमले को बेअसर कर दिया गया था। एसएसएससीआईपी के अध्यक्ष यूरी शचीहोल ने कहा, मानव इतिहास में पहला साइबर युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा, दुनिया का पूरा आईटी-समुदाय रूस के आक्रमण के खिलाफ एकजुट है। एसएसएससीआईपी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, अपने नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को संरक्षित करने और यूक्रेन के सशस्त्र बलों और अन्य सैन्य संरचनाओं के साथ-साथ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना जारी रखने के लिए, हैशटैग यूकेआरटेलीकॉम ने अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को अधिकांश निजी यूजर्स और व्यावसायिक-ग्राहकों तक सीमित कर दिया है। यूकेआरटेलीकॉम धीरे-धीरे इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर रही है। एसएसएससीआईपी ने कहा, आज हमारी मुख्य चुनौती साइबर स्पेस सहित सभी युद्धक्षेत्रों पर दुश्मन पर जीत है। 24 फरवरी के हमले के बाद से यूक्रेन रूस प्रायोजित साइबर हमलों का शिकार रहा है। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵