back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank of Baroda Recruitment 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई मैनेजर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Bank of Baroda Recruitment 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निकाली गई रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। बैंक की तरफ से अभ्यार्थियों को 7 दिनों का मौका और दिया गया है।

अब अभ्यार्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2021 थी। गौरतलब है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल 376 रिक्त पदों पर भर्तियों (Bank of Baroda Recruitment 2021) के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

Bank of Baroda Recruitment 2021: रिक्त पदों की संख्या

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता (Bank of Baroda Recruitment 2021) संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 24 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पद (Bank of Baroda Recruitment 2021) के लिए 23 वर्ष से 35 साल तक के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के उम्र की गणना 1 नवंबर 2021 से की जाएगी। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम उम्र की सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन अन्य प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in ओपन करें

  • होम पेज पर दिए गए Career सेक्शन में जाएं

  • यहां Recruitment of E-Wealth Relationship Manager on Contract Basis, Apply Now के लिंक पर क्लिक करें

  • आईडी रजिस्टर करें और लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें

  • सभी शैक्षणिक दस्तावेज को अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करें

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵