back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोमवार से शुरू होगी हीरों की नीलामी, 14.09 कैरेट का हीरा होगा आकर्षण का केंद्र

पन्ना, 14 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में वर्ष 2021 की पहली नीलामी सोमवार यानि 15 मार्च से शुरू होने जा रही है जिसमें 14.09 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा आकर्षण का केंद्र रहेगा। उक्त नीलामी की कार्यवाही नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में होगी। बताया जा रहा है कि उथली हीरा खदानों से निकले 253.06 कैरेट वजन के 255 हीरों को नीलामी में रखा जाएगा। जब नीलामी के लिए तारीख तय की गई थी तब 214.71 वजन के 189 हीरों को नीलामी में रखा जाना था। साथ ही यह भी तय किया गया था कि नीलामी के पूर्ण 12 मार्च तक जमा होने वाले हीरों को भी नीलामी में शामिल किया जायेगा। इस प्रकार से 12 मार्च तक जमा हुए हीरों का आंकडा भी नीलामी में शामिल होने वाले अब तक नीलामी में रखे जाने वाले कुछ हीरों की संख्या 255 हो गई है, जबकि इनका वजन 253.06 कैरेट हो गया है। इस बार हीरे की नीलामी का आकर्षण एक दिन पूर्व ही जमा हुआ 14.09 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा होगा। बता दें कि इसे कृष्णा कल्याणपुर पटी की हीरा खदान से निकाला गया है। इसकी अनुमानित कीमत 70 लाख से एक करोड के बीच हो सकती है। उथली हीरा खदानों के हीरों की नीलामी को लेकर हीरा कार्यालय में पंजीयन का काम शुरू हो गया है। इस बार भी नीलामी में सूरत, मुंबई, वाराणसी सहित देश के कई राज्यों से हीरा कारोबारी फार्मो और व्यापारियों के नीलामी में हिस्सा लेने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेश/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 ऑक्शन की तारीख तय: रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर, नीलामी दिसंबर में होगी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। आईपीएल 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हालांकि अगला सीजन आईपीएल 2025 अभी दूर है, उससे पहले टीमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵