back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े डंपर का कहर: कार समेत 5 गाड़ियों को रौंदा, 50 लोगों को कुचला, 10 की हुई मौत

राजस्थान के जयपुर में बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों और बाइक को टक्कर मारी, जिसमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। और कई लोग घायल हुए है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के जयपुर में सोमवार दोपहर एक बेकाबू डंपर ने कहर बरपा दिया। डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक 5 अन्य गाड़ियों और कई बाइक को रौंद दिया। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायल गंभीर हालत में हैं, जिनका इलाज जयपुर के SMS अस्पताल में चल रहा है।

हरमाड़ा थाना क्षेत्र में मची अफरातफरी

यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपर का ब्रेक फेल हो गया था। डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में सामने जो भी आया, उसे कुचलता चला गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया डंपर पहले एक कार से टकराया, फिर बिना रुके करीब 4-5 किलोमीटर तक गाड़ियां और लोगों को रौंदता चला गया। जो भी रास्ते में आया, उसे नहीं बख्शा।

50 से ज्यादा लोग आए चपेट में

पुलिस और राहत दल के अनुसार, डंपर ने करीब 5 कारों और कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इस दौरान 50 से अधिक लोग चपेट में आ गए, जिनमें से कई मौके पर ही गिर पड़े। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के शुरुआती जांच में सामने आया है कि डंपर चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अब भी वाहनों के नीचे दबे हुए हैं।

घटना स्थल पर मचा हाहाकार, जाम से ठप हुआ ट्रैफिक

हादसे के बाद मौके पर भयावह स्थिति बन गई। चारों ओर टूटे हुए वाहन, खून से सनी सड़कें और घायल लोगों की चीखें गूंज उठीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

एसएमएस अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है और अतिरिक्त डॉक्टरों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के साथ-साथ ड्राइवर की लापरवाही और नशा इस हादसे की बड़ी वजह है। जयपुर में इस हादसे के बाद लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की जांच कड़ी की जाए और शहर के अंदर इनके प्रवेश पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵