back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 222 अधिकारियों का तबादला, 11 को मिला अतिरिक्त प्रभार

राजस्थान सरकार ने बड़ी संख्‍या में प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही 11 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह तबादला सूची लंबे समय से प्रतीक्षित थी, जिसे लेकर सरकार और प्रशासनिक महकमे में काफी हलचल बनी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर कई दौर की बैठकें और विचार-विमर्श हुआ था। अब जाकर आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

कई विभागों में अधिकारियों का फेरबदल

सरकार ने कार्मिक विभाग की ओर से जारी एक बड़े आदेश में कई विभागों में अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, सहकारिता विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार जांगिड़ को अब पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य विभागों में भी कई अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। माना जा रहा है कि यह निर्णय प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

दर्जनभर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, कुछ तबादला आदेश किए गए रद्द

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आरएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं कुछ पूर्व में किए गए तबादलों के आदेशों को भी रद्द कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार आरएएस नरेश कुमार बंसल को कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद से हटाकर अब नगर निगम जयपुर ग्रेटर में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। आरएएस आनंदी लाल वैष्णव को संयुक्त शासन सचिव (गृह-पुलिस) की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार द्वारा जारी इस सूची में दर्जनभर अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...