back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजा भैया के पारिवारिक विवाद पर अखिलेश यादव की चुप्पी, बोले – “हमें कुछ नहीं बोलना है”

राजा भैया के पारिवारिक विवाद पर अखिलेश यादव ने चुप्पी साधी है। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और विदेश नीति पर खुलकर हमला बोला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क‍। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पारिवारिक विवाद पर जब शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे साफ तौर पर टालते हुए कहा, हमें इस पर कुछ नहीं बोलना है। उनकी इस चुप्पी को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या यह राजनीतिक सावधानी है या कोई और वजह? अब हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय बनाने में जुट गया है।

योगी की बायोपिक पर अखिलेश का तंज – “फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई फिल्म”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक को लेकर अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा –फिल्म में बुलडोजर है या नहीं? डबल इंजन की लड़ाई है या नहीं? मुकदमे वापसी का कोई सीन है कि नहीं?

अखिलेश बोले “जो फिल्म कल रिलीज हुई, वो जनता ने न देखी तो वैसे ही फ्लॉप हो जाएगी। वैसे भी ये पहले ही फ्लॉप हो चुकी है।

गांजा तस्करी पर गंभीर सवाल

प्रदेश में गांजा की तस्करी पर चिंता जताते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि “अब सवाल ये है कि ये गांजा आखिर जा कहां रहा है?उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बरामदगी का मामला नहीं, बल्कि एक बड़ा नेटवर्क है।अखिलेश ने संकेत दिया कि वह जल्द ही इस विषय पर अलग प्रेस वार्ता करेंगे।

दिशा पाटनी केस पर बोले, रेकी हुई, अधिकारी क्या कर रहे थे?

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी से जुड़े मामले पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए।उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री तो गोरखपुर में रहते हैं, फिर वहां ऐसा अपराध कैसे हो गया? रेकी हुई होगी, बाहर के अपराधी कैसे पहुंचे अधिकारी क्या कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि एनकाउंटर से अगर रास्ता ठीक होता, तो अपराध फिर क्यों बढ़ते?

विदेश नीति पर भी निशाना

देश की विदेश नीति को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा इसके साथ ही उन्होंने कहा, जिस देश ने हमारी जमीन छीनी, हम उसी से व्यापार बढ़ा रहे हैं। इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है?

राजा भैया के पारिवारिक विवाद पर अखिलेश की चुप्पी जहां सवालों के घेरे में है, वहीं उन्होंने योगी सरकार और केंद्र की विदेश नीति पर खुलकर प्रहार किए।अब देखना यह होगा कि सियासत में इस चुप्पी और बयानबाज़ी के आगे क्या मोड़ आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵