back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुवांशिक समस्या के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा मंत्रालय : मुंडा

रांची, 19 जून (हि.स.)। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शनिवार को दूसरे राष्ट्रीय सिकल सेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल कॉनक्लेव में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय सिकल सेल अनुवांशिक समस्या के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।इसमें परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय और अन्य कई प्रमुख संस्थाएं हमारे साथ कार्य कर रही है। सिकल सेल अनुवांशिक समस्या का अन्त ही हमारा ड्रीम और प्राथमिक प्रोजेक्ट है। हम इस बीमारी से आदिवासियों को निजात दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।भविष्य में हम नए प्रयासों के द्वारा इस लाईलाज अनुवांशिक समस्या का समाधान करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिकल सेल बीमारी (एससीडी), जो विरासत में मिला सबसे प्रचलित रक्त विकार है। भारत में व्यापक रूप से कई जनजातीय समूहों में पाई जाती है और यह कई राज्यों में स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। भारत में यह बीमारी मुख्य रूप से झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी ओडिशा, पूर्वी गुजरात और उत्तरी तमिलनाडु व केरल में नीलगिरी पहाड़ियों के कुछ इलाकों में प्रचलित है। अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल माध्यम से सिकल सेल बीमारी की जांच के लिए खूंटी (झारखंड) और कांकेर (छत्तीसगढ़) में मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस कॉनक्लेव को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), नोवार्टिस, अपोलो हॉस्पिटल, पिरामल फाउंडेशन, जीएएससीडीओ और एनएएससीओ के साथ भागीदारी में आयोजित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵