back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने समुद्र में हाइड्रोकार्बन रिसाव को नियंत्रित करने के दिए आदेश

ट्यूनिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने नौसेना को संभावित आपदाओं को रोकने के लिए एक डूबे हुए ईंधन जहाज के कारण पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है। ये जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा, समुद्र में हाइड्रोकार्बन के रिसाव को रोकने के लिए आपदाओं का सामना करने के लिए अधिकारियों और क्षेत्रीय समितियों के साथ समन्वय और परामर्श में सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग किया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कई देशों ने नुकसान को रोकने के लिए सहायता प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की है। दक्षिण-पूर्वी ट्यूनीशिया में गेब्स तट पर लगभग 750 टन ईंधन ले जा रहा एक जहाज शुक्रवार शाम डूब गया, जिसमें चालक दल के सभी सात सदस्यों को बचा लिया गया। मिस्र से माल्टा की ओर जाने वाले इक्वेटोरियल गिनी के झंडे वाले जहाज ने खराब मौसम में ट्यूनीशियाई जल में प्रवेश का अनुरोध किया, जब इसके चालक दल ने गेब्स तट से सात मील (11 किमी) दूर एक कॉल भेजा, जिसमें कहा गया कि पानी इंजन कक्ष में दो मीटर की गहराई तक रिस गया है। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵