back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चावलों के ट्रक में ला रहे थे नशीले पदार्थ, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़, 18 जून (हि.स.)। हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा 1.28 क्विंटल डोडा पोस्त और 7 किलो से अधिक अफीम को करनाल जिले से जब्त किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि पकड़े गए लोग झारखंड के रांची से अपने ट्रक में चावल के बोरे लाए थे और उन्हें इन चावल के कट्टों को अंबाला उतारना था। इसका फायदा उठाकर उन्होंने सस्ते दामों पर रांची से अफीम और डोडा पोस्ट खरीदा और चावल के कट्टों के बीच में छिपा दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद सीआईए और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करनाल जिले के मेरठ रोड से वाहन को जब्त किया। तलाशी लेने पर पुलिस टीम को चावल के 8 कट्टों में 1.28 क्विंटल ’डोडा पोस्त’ और एक प्लास्टिक बैग में 7 किलो 530 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए लोगों की पहचान रजत, कुलदीप सिंह और गुरमीत के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵