back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान के अंदर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकी कर रहे अफगान की धरती का इस्तेमाल

इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस) । द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने काबुल को कहा है कि वो पाकिस्तान-अफगान सीमा के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने और आतंकवाद में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की संप्रभु सरकार से पाकिस्तान-अफगान सीमा क्षेत्र को सुरक्षित करने और पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। एफओ ने निंदा की, कि सीमा पार से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान-अफगान सीमा पर आतंकवादी हमलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इफ्तिखार ने कहा, आतंकवादी पाकिस्तान के अंदर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों में अफगान सरकार से अक्सर अनुरोध किया है कि दोनों भाई-बहन देशों की शांति और प्रगति के हित में हमलों पर ध्यान दें। असीम इफ्तिखार ने कहा, दुर्भाग्य से, टीटीपी समेत सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के तत्वों ने पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा चौकियों पर हमला करना जारी रखा है, जिसके परिणामस्वरूप कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵