back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होम आइसोलेटेड मरीज को मेडिकल किट सहित चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

बलरामपुर, 07 मई (हि.स.)। कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद मरीज के घर चिकित्सक की रैपिड रिस्पांस टीम पहुंचकर मरीज का स्वास्थ्य चेक करे। यदि मरीज स्वस्थ है तो होम आइसोलेशन मेडिकल किट प्रदान किया जाए एवं मरीज का स्वास्थ्य सही नहीं है तो उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीज को कंट्रोल रूम द्वारा फोन करने पर यह जानकारी मिलती है कि मेडिकल टीम द्वारा मरीज के घर नहीं पहुंचा गया तो संबंधित मेडिकल टीम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति ने कोविड से बचाव के लिए इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर कक्ष में जनपद स्तर पर गठित टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दी। डीएम ने शतप्रतिशत होम आइसोलेटेड कोविड-19 पेशेंट को कोरोना मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने दो अलग-अलग टीम बनाए जाने का निर्देश दिया, प्रथम टीम कोविड-19 जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को फैसिलिटी एलॉटमेंट कराए जाने का कार्य करेगी। दूसरी टीम द्वारा होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीज से स्वास्थ्य की जानकारी, मेडिकल टीम द्वारा निरीक्षण की जानकारी, निगरानी समिति से वार्ता व कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन की जानकारी ली जाएगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के एल-टू फैसिलिटी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट कार्य में तेजी लाने लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने एल-टू फैसिलिटी में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा दिए जाने एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें जाने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵