back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला व्याख्याता को लक्की ड्रा में एसयूवी खुलने का झांसा, 3.61 लाख की ठगी

जोधपुर, 18 जून (हि.स.)। शहर के रातानाडा एयरफोर्स रोड स्थित अरविंद नगर की रहने वाली एक महिला व्याख्याता को शातिर ने लक्की ड्रा में एसयूवी खुलने का झांसा देकर खाते में 3.61 लाख रुपये डलवा कर हड़प लिए। ना तो कार मिली और ना ही दी गई रकम लौट पाई। अब बदमाश ने फोन बंद कर दिया है। घटना 15-16 जून को हुई। पीड़िता व्याख्याता ने रातानाडा पुलिस की शरण ली और केस दर्ज कराया है। पुलिस इसमें साइबर एक्सपर्ट की मदद लेकर रकम को रिफंडेबल करवाने का प्रयास कर रही है। रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि एयरफोर्स रोड अरविंद नगर सी सेक्टर की रहने वाली 61 साल की व्याख्याता डॉक्टर नीलम कुमारी पत्नी सतनाम सिंह सिख की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 15 जून को उनके पास में एक किसी सुनील कुमार नाम के शख्स का फोन आया और एक कंपनी के मार्फत लक्की ड्रा में एसयूवी खुलने की बात की। झांसे में व्याख्याता कुछ समझ पाती उससे पहले ही शातिर ने उन्हें कार को हासिल करने के बारे में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। व्याख्याता ने अपने दिल्ली वाले बैंक खाते से उस शातिर को पहले 16 हजार, फिर 20 हजार और 40 हजार रुपये भेज दिए। तब वह और शर्तों के साथ रुपये खाते में डलवाता रहा। दो दिन तक वह रकम शातिर के खाते में डलवाती रही। अब उसने फोन बंद कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि महिला व्याख्याता से शातिर ने 3 लाख 61 हजार 220 रुपयों की ठगी की है। धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की गई है। इसमें साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्‍म 2025 की बड़ी ओपनर बनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे और बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵