back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सजेती कांड : पीड़ित परिवार से मिला प्रसपा का प्रतिनिधि मंडल, जाना हाल

कानपुर, 13 मार्च (हि.स.)। सजेती थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे प्रसपा के जोनल प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए हुई इस घटना को लेकर ढांढस बंधाया साथ ही परिजनों को सत्यता के साथ न्याय दिलाने की बात कहीं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को कानपुर नगर व ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री व जोनल प्रभारी शिव कुमार बेरिया के साथ बीबीपुर पहुंचे। वहीं पार्टी के सदस्यों ने रमईपुर, बिधनू, धरमपुर बंबा, घाटमपुर सजेती में स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल बीबीपुर गांव जहां पर एक गरीब परिवार की पुत्री के साथ दुष्कर्म व पिता की सड़क हादसे में हुई हत्या की जांच करने की बात कहीं। पूर्व मंत्री ने चचेरे भाई राजू, पुत्र अभिषेक व वृद्ध पिता बैजनाथ से घटना के विषय विस्तार से संपूर्ण जानकारी की। उन्होंने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। अभियुक्त परिवार के दबाव में पीड़िता को समय पर न्याय नहीं मिला हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि घटना की समुचित रिपोर्ट बिंदुवार राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि परिवार को न्याय मिले अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अशोक यादव जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव, गोविंद त्रिपाठी स्वामी महेंद्र सिंह यादव नरेश सिंह चौहान आकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵