back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

12 हजार रुपए के लिए नागेंद्र को पूरी रात घुमाते रहे अपराधी

07/05/2021 रामगढ़, 07 मई (हि.स.)। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के कर्मचारी नागेंद्र साहू को 12000 के लिए पूरी रात एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक घुमाया गया था। इस बात का खुलासा पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी अमन झा, शोएब और गोलू से पूछताछ के बाद की। पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि तीनों अपराधियों ने जब लूट की योजना बनाई तो हथियार के साथ पतरातू भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर घात लगाकर बैठ गए। दो अप्रैल की रात साढे दस बजे हेसालोंग निवासी नागेंद्र साहू जेएसपीएल प्लांट से काम कर घर लौट रहे थे। तीनों अपराधियों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर रोका और लूटपाट शुरू कर दी। नागेंद्र के पास से अपराधियों को तब मात्र 1000 मिला। इसके बाद उन्होंने उनका एटीएम और मोबाइल छीन लिया। अपराधियों के द्वारा नागेंद्र को अगवा कर रामगढ़ लाया गया। इसके बाद मेन रोड स्थित एटीएम से पैसा निकालने को कहा गया। उस वक्त भी अपराधियों की किस्मत खराब रही। एटीएम से 2000 रुपए ही निकले। इसके बाद अपराधियों ने नागेंद्र को नई सराय चौक के एटीएम से पैसे निकालने को कहा। वहां से 10000 निकाले गए। इसके बाद अपराधियों ने नागेंद्र को उनका सिम लौटा दिया। साथ ही उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। नरेंद्र साहू किसी तरीके से सुबह तीन बजे अपने घर पहुंचे। वहां उन्हें दोबारा मैसेज आया कि उनके एटीएम से 20000 की निकासी की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵