back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायसेन रेप केस को लेकर 5वें दिन भी प्रदर्शन, आरोपी सलमान का एनकाउंटर करने की मांग, इनाम बढ़ाकर किया 30 हजार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप की घटना के विरोध में जनता का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप की घटना के विरोध में जनता का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। आरोपी सलमान उर्फ नजर अब तक फरार है, जिस वजह से लोगों में पुलिस के प्रति नाराज़गी और अधिक बढ़ गई है। पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं, हिंदू संगठन और स्थानीय लोग गौहरगंज थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी को पकड़कर एनकाउंटर किया जाए।

इनाम बढ़ाकर 30 हजार, 20 पुलिस टीमें तलाश में

पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया है। रायसेन डीआईजी प्रशांत खरे का कहना है आरोपी की तलाश के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। कुछ अहम जानकारी मिली है, जल्द गिरफ्तारी होगी।

CM मोहन यादव गंभीर, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार सख्त नजर आ रही है। मंगलवार रात सीएम मोहन यादव ने डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दो मुद्दों पर कड़ी नाराज़गी जताई गई — आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं है। मंडीदीप में 10 किलोमीटर लंबे चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई के बाद CM ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायसेन SP पंकज पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया।

कैसे हुई घटना?

21 नवंबर की शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और भाग गया बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। गंभीर अवस्था में भोपाल अस्पताल रेफर किया गया। भोपाल AIIMS में हुआ सफल ऑपरेशन हालत स्थिर डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब स्थिर है। हालांकि परिवार ने आरोप लगाया है कि समय पर एम्बुलेंस न मिलने की वजह से इलाज में देरी हुई। जिला बाल कल्याण समिति अस्पताल पहुंची और परिवार से मुलाकात की। समिति ने निर्देश दिए पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए। न्याय की मांग… गुस्सा और भावनाओं का उफान लगातार प्रदर्शन और बढ़ती जनआवाज़ दिखाती है कि लोग इस अमानवीय अपराध को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करना चाहते। अब सबकी नज़रें पुलिस की कार्रवाई और आरोपी सलमान की गिरफ्तारी पर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर तांत्रिक क्रिया से आत्मा बुलाने की कोशिश; बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज कबूलनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵