back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद,6 मई (हि.स.)। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को एसएसपी को सम्बोधित ज्ञापन एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र को सौंपा। मारपीट व तोड़फोड़ के आरोपितों को थाने से छोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. उमेश तिवारी ने ज्ञापन में कहा है कि पांच मई को ईशू, अभिषेक एवं संतोष को थानाध्यक्ष उत्तर ने गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों आरोपितों और एवं कुछ अन्य लोगों ने सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसिस्ट करन सिंह के साथ मारपीट की थी। दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये थे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इन तीनों को थाने से छोड़े जाने को लेकर समस्त फार्मेसिस्टों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट, तोड़फोड व सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने वाले आरोपित आखिर थाने से कैसे छोड दिये गये। उन्होंने इन तीनों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है अन्यथा की स्थिति में आगे की रणनीति बनाने की चेतावनी भी दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵