back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘शुक्रवार को करियाना,दूध, हलवाई, सब्जी, फल, हार्डवेयर, मोबाइल, अटैची बैग, इलैक्ट्रानिक, नाई तथा शराब की दुकानें खुली‘

उधमपुर, 18 जून(हि.स.)। कोरोना लाॅकडाउन के उपरांत जारी हुए रोस्टर के मुताबिक उधमपुर में शुक्रवार को दूध, हलवाई, सब्जी, फल, हार्डवेयर, मोबाइल, करियाना,अटैची बैग, इलैक्ट्रानिक, नाई तथा शराब की दुकानें खुलीं। जिससे नगर में काफी चहल-पहल दिखाई दी तथा लोग जरूरत का सामान लेने दुकानों पर पहुंचे। वहीं ग्राहकों में हुई बढ़ौतरी से दुकानदार भी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। बैंकों व कार्यालयों में कामकाज सामान्य ढंग से चलता रहा। मैटाडोर व बस सेवा सामान्य ढंग से चली। वहीं कोरोना नियमों का पालन करवाने हेतु पुलिस, सीआरपीएफ के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात थे जोकि पैनी निगाह बनाए हुए थे तथा लोगों को नियमों का पालन करने को कह रहे थे। इस दौरान जो भी मास्क के बिना मिल रहा है उसे वापिस भी भेजा जा रहा था। वहीं शुक्रवार शाम 8 बजे से वीकेंड कोरोना लाॅकडाउन लगा दिया गया, जोकि सोमवार प्रातः 7 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सिर्फ दूध की दुकानें ही खुल सकेंगी। शेष सभी दुकानें बंद रहंेगी। अब सभी को उम्मीद है कि प्रदेश व उधमपुर का जो नया रोस्टर रविवार को जारी होगा, उसमें कुछ और राहतें मिलने की संभावना है जिसका सभी को बेसव्री से इंतजार है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———-

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵