back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सऊदी अरब ने हाउतियों के वित्तपोषण पर 25 व्यक्तियों, संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया

रियाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सऊदी अरब की प्रेसीडेंसी ऑफ स्टेट सिक्योरिटी ने यमन के हाउती मिलिशिया के वित्तपोषण कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए 25 व्यक्तियों और संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रेसीडेंसी ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के हवाले से कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्डस कॉर्प्स-कुद्स फोर्स के समर्थन में 10 व्यक्तियों और 15 संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया गया है। यह निर्णय अमेरिकी ट्रेजरी विभाग और विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय के समन्वय में लिया गया है। सुरक्षा निकाय ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ब्लैकलिस्ट किए गए व्यक्तियों और संस्थाओं से निपटने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं की भी चेतावनी दी है। यमन 2014 के अंत से एक गृहयुद्ध में फंस गया है जब ईरान समर्थित हाउती मिलिशिया ने कई उत्तरी प्रांतों पर नियंत्रण कर लिया और सऊदी समर्थित यमनी सरकार को राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी को राजधानी सना से बाहर कर दिया। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हादी सरकार को बहाल करने के प्रयास में यमनी गृहयुद्ध में 2015 में हस्तक्षेप किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गठबंधन ने हजारों हवाई हमले किए हैं, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵