back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी में होगी खिताबी भिड़ंत

लंदन, 6 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने दोनों हाफ में किए गए एक-एक गोल की मदद से सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 13 बार की विजेता स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड को 2-0 (3-1 एग्रीगेट स्कोर) से हराकर चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उसका सामना मैनचेस्टर सिटी से होगा। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात यहां खेले गए मुकाबले में चेल्सी के लिए टिमो वेर्नर ने 28वें और मेसन माउंट ने 85 वें मिनट में गोल किए। दोनों पिछले सप्ताह पहले लेग में 1-1 से ड्रॉ खेला था। चेल्सी की टीम नौ साल पहले खिताब जीतने के बाद से पहली और कुल तीसरी बार इस लीग के फाइनल में पहुंची है। चैंपियंस लीग का फाइनल 29 मई को इस्तांबुल में खेला जाएगा। फाइनल में एक बार फिर से 2008 में फाइनल खेलने वाली दोनों टीमें होंगी। चेल्सी को इससे पहले 2008 में मॉस्को में मैनचेस्टर यूनाइटेड से हार का सामना करना पड़ा था। पहले सेमीफाइनल में रियाद महरेज के दो गोलों की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 4 -1 (एग्रीगेट स्कोर) से हराकर पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया था। सिटी ने पहले लेग में पीएसजी को 2 -1 से हराया था। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंड‍िया को बड़ा झटका, पंत के अंगूठे में फ्रैक्चर, सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडराया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान बड़ा झटका लगा है, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाहिने पैर के अंगूठे...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵