back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षाको का वेतन व पेंशन भुगतान के लिए राशि जारी

पटना,06 मई (हि. स)। कोरोना संकट काल के दौर में बिहार के 66 हजार से अधिक प्राथमिक-मध्य नियोजित शिक्षकों एवं सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों के 10 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन आदि भुगतान के लिए राशि जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में औपचारिक आदेश गुरुवार को जारी किया है। प्रथम चार माह का वेतन जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के 66104 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के शिक्षकों के प्रथम चार माह अप्रैल, मई, जून और जुलाई तक के वेतन के लिए आठ अरब 62 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है। इस राशि का उपयोग तत्काल प्रभाव से किया जा सकेगा। आधिकारिक तौर पर जारी पत्र के मुताबिक इस राशि में से परंपरागत विश्वविद्यालयों, अंगीभूत कॉलेजों, अल्पसंख्यक/घाटानुदानित महाविद्यालयों में सृजित पदों के वेतनादि के लिए भी इसी बजट में से राशि जारी की जायेगी। वेतन मद में 26.13 अरब रुपये मंजूर आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस राशि में से प्रारंभिक शिक्षक, प्रखंड शिक्षक, पंचायत शिक्षकों के लिए वेतन जारी किया जायेगा। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए वेतनादि मद में राज्य सरकार ने 26.13 अरब रुपये मंजूर किये हैं। उल्लेखनीय है कि कुल 3.23 लाख नियोजित शिक्षकों में से केवल 66104 शिक्षकों को इस मद से वेतन की राशि राज्य सरकार की तरफ से जारी की गयी है। शेष नियोजित शिक्षकों का भुगतान समग्र शिक्षा अभियान के मद से किया जाना है। इसके लिए राशि का प्रावधान पहले ही बजट में किया जा चुका है। जिलावार जारी की गयी है राशि जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दो टूक आदेश दिये गये हैं कि जारी की गयी राशि में से केवल नियोजित शिक्षकों का भुगतान किया जाये। जानकारों के मुताबिक यह राशि नगर निगम, प्रखंड और पंचायत वार वितिरत की जानी है। सभी के लिए अलग-अलग राशि जारी पैसे में से ही विभाजित की गयी है। विश्वविद्यालयों के लिए 821 करोड़ जारी शिक्षा विभाग ने परंपरागत विश्वविद्यालयों के अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की पेंशन और वर्तमान शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन के लिए 821 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। इसी मद में पूर्णिया विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों के वेनतादि के लिए भी राशि समाहित की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब राज्य में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵