back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिनसुकियाः रिश्वत लेते रंगे हाथों आबकारी अधीक्षक गिरफ्तार

तिनसुकिया (असम), 06 मई (हि.स.)। तिनसुकिया में गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन विंग ने आबकारी अधीक्षक के साथ ही आबकारी कार्यालय के चपरासी को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक जीपी सिंह ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट जारी करते हुए बताया है कि भ्रष्टाचार निरोधक विंग ने रिश्वत मांगने वाले तिनसुकिया आबकारी अधीक्षक मानस ज्योति दास को पकड़ने की योजना बनाई थी। आबकारी अधीक्षक दास को गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी अधीक्षक को रिश्वत स्वीकार करने में मदद करने के आरोप में कार्यालय के एक चपरासी अर्जुन बांसफोर को भी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधीक्षक दास पर कथित तौर पर लंबे समय से तिनसुकिया में शराब की दुकानों से पैसे वसूलने का आरोप लग रहा था। एंटी करप्शन विंग ने आबकारी अधीक्षक मानस ज्योति दास के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार दास को गुवाहाटी लाकर शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵