back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध पाकिस्तान की प्रगति को कर रहा कमजोर : ब्लिंकन

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध पाकिस्तान की छवि और उसकी प्रगति की क्षमता को कमजोर करता है। अमेरिकी विदेश विभाग में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर एक प्रेस वार्ता के दौरान, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी सरकार पाकिस्तान में मीडिया आउटलेट्स और नागरिक समाज पर लगाए गए प्रतिबंधों से अवगत है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में शामिल है जिन्हें अभी भी पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। आपको बता दें कि पिछले साल, अपराध और भ्रष्टाचार को उजागर करने और कुछ सरकारी नीतियों की आलोचना करने पर कई पाकिस्तानी पत्रकारों को मार दिया गया था, उनका अपहरण कर लिया जाता था और उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। पत्रकार ने पूछा, क्या विदेश विभाग ने कभी पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में इस मुद्दे को उठाया है? इस सवाल का जवाब देते हुए ब्लिंकन ने कहा, हां, हम इस मुद्दे को पाकिस्तानी समकक्षों के सामने उठाते हैं। निश्चित रूप से, हम पाकिस्तान में मीडिया आउटलेट्स और नागरिक समाज पर महत्वपूर्ण प्रतिबंधों से अवगत हैं। ब्लिंकन का यह बयान ग्लोबल मीडिया वॉचडॉग की रिपोर्ट विदाउट बॉर्डर्स के बाद आया है। इस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि पाकिस्तान पिछले साल 145वें स्थान से फिसलकर इस साल वल्र्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 157वें स्थान पर आ गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी स्वतंत्र मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे राष्ट्र का भविष्य करार दिया। उन्होंने कहा, स्वतंत्र मीडिया, जागरूक नागरिक किसी भी राष्ट्र और उसके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, हम देखते है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कमजोर है, जो पाकिस्तान की छवि के साथ-साथ उसकी प्रगति की क्षमता को भी नुकसान पहुंचाता हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵