back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों के हित में लिया गया निर्णय सराहनीय: डॉ. अरविंद

भोपाल, 06 मई (हि.स.)। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयुष्मान-कार्ड धारकों के कोरोना का नि:शुल्क इलाज के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सह्रदय मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड-19 महामारी के संकटकाल में अंत्योदय वर्ग के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो सराहनीय है। डॉ. भदौरिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार कमजोर वर्ग के नि:शुल्क उपचार के लिये प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में कोरोना के नि:शुल्क उपचार के लिये कई नियमों को शिथिल किया। इसके तहत अब प्रदेश के 88 प्रतिशत परिवार आयुष्मान-कार्ड के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों सहित कोविड-19 के इलाज कर रहे सभी निजी अस्पतालों में कोरोना का नि:शुल्क उपचार मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने छूटे हुए पात्र परिवारों के आयुष्मान-कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵