back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोनाल्डो की गैर-मौजूदगी से भड़के फैंस, FIFA को 2026 वर्ल्ड कप का पहला पोस्टर जारी करने के बाद करना पड़ा डिलीट

FIFA ने 2026 वर्ल्ड कप का पहला पोस्टर जारी किया, जिसमें रोनाल्डो की जगह ब्रूनो फर्नांडीस को दिखाया गया, जिससे फैन्स नाराज हो गए और पोस्टर को सोशल मीडिया से हटा देना पड़ा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा (FIFA) ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी करके खुद को विवादों में फंसा लिया। रोनाल्डो के फैंस की तीखी प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना के चलते फीफा को कुछ ही दिनों में यह पोस्टर हटाना पड़ा।

 पोस्टर में दिग्गज, पर CR7 की तस्वीर गायब

यह पोस्टर उन खिलाड़ियों को दर्शाने के लिए बनाया गया था जिनकी टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। पोस्टर में लियोनल मेसी, एर्लिंग हालांड, किलियन एम्बाप्पे, मोहम्‍मद सालाह और सादियो माने जैसे दिग्गज शामिल थे।पुर्तगाल की टीम का प्रतिनिधित्व सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (CR7) के बजाय ब्रूनो फर्नांडीस द्वारा किया गया।

फैंस का आरोप: जानबूझकर किया गया इग्नोर

बता दें कि, रोनाल्डो की अनुपस्थिति ने उनके विशाल फैनबेस को नाराज कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत FIFA पर जानबूझकर CR7 को इग्नोर करने का आरोप लगाया। उनका तर्क था कि रोनाल्डो आज भी पुर्तगाल टीम का सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन्हें पोस्टर में शामिल किया जाना अनिवार्य था। आलोचना और नकारात्मक कमेंट्स की बाढ़ आने के बाद, FIFA ने बिना कोई आधिकारिक बयान दिए पोस्ट डिलीट कर दिया।  

फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रूनो फर्नांडीस का चयन भले ही उनकी टीम में वर्तमान फॉर्म और लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण किया गया हो, लेकिन रोनाल्डो की वैश्विक लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें शामिल करना एक सुरक्षित और सही फैसला होता।

2026 वर्ल्ड कप को लेकर बंधी उम्मीद

40 साल की उम्र के करीब होने के बावजूद CR7 शानदार फॉर्म में हैं। पुर्तगाल पहले ही क्वालिफाई कर चुका है और उम्मीद है कि रोनाल्डो अपना छठा वर्ल्ड कप खेलकर फुटबॉल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। यह विवाद एक बार फिर साबित करता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लोकप्रियता कितनी व्यापक है और उन्हें नजरअंदाज करना कितना मुश्किल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय फुटबॉल पर संकट के बादल, ISL के भविष्य पर सवाल, दिग्गज खिलाड़ियों ने FIFA से लगाई गुहार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय फुटबॉल इस वक्त अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित फुटबॉल लीग इंडियन...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...