back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग और क्या है धार्मिक-वैज्ञानिक रहस्य?

21 सितंबर 2025 को साल का अंतिम आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में दृश्य नहीं होगा, यह ग्रहण मुख्यतः ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका में दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। हालांकि ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन इसका ज्योतिषीय, धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से खासा महत्व है। दिलचस्प बात ये है कि भारत में ये दृश्य नहीं दिखेगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

 ग्रहण कैसे और क्यों लगता है?

ज्योतिषियों की मानें तो राहु-केतु नामक छाया ग्रह ही ग्रहणों के पीछे के ‘खलनायक’ हैं। पौराणिक मान्यता है कि ये दोनों ग्रह चंद्रमा और सूर्य को ग्रसने की कोशिश करते हैं तभी लगता है ग्रहण।

वैज्ञानिकों की बात करें तो जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती तब होती है ये खगोलीय घटना।

 क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?

जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता, बल्कि सिर्फ उसका कुछ हिस्सा ही छाया में जाता है। तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) कहा जाता है। वैसे तो इसका प्रभाव पूर्ण ग्रहण जैसा नहीं होता, लेकिन ज्योतिष के जानकार इसे भी नजरअंदाज नहीं करते।

 जानिए ग्रहण की टाइमिंग – भारतीय समयानुसार

 शुरुआत: 21 सितंबर रात 10:59 बजे

 चरम स्थिति: 22 सितंबर तड़के 1:11 बजे

समाप्ति: 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे

 

कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?

यह आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिणी गोलार्ध में देखा जा सकेगा। विशेष रूप से इन देशों में रहेगा दृश्य

 न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, टोंगा, और अंटार्कटिका।

भारत में नहीं दिखेगा असर!

चूंकि भारत में सूर्य ग्रहण दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा। सूतक काल भी लागू नहीं होगा, यानी मंदिरों में पूजा-पाठ सामान्य रूप से जारी रहेगी। ग्रहण कोई डरने की चीज नहीं, बल्कि यह एक वैज्ञानिक घटना है। हां, यदि यह भारत में दिखाई देता, तो धार्मिक परंपराओं और स्वास्थ्य सावधानियों को ध्यान में रखना ज़रूरी होता।

Advertisementspot_img

Also Read:

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देवता की पूजा अर्चना करना चाहिए उनका आशीर्वाद...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵