back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया कैप्शन के साथ तस्वीर पोस्ट की

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना ने गुरुवार को मजाकिया कैप्शन के साथ प्रशंसकों के लिए एक मजेदार तस्वीर साझा की। अभिनेत्री, जिन्होंने हाल ही में अपनी मां डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन मनाया, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफे पर आराम करती नजर आ रही हैं, लेकिन यह अपसाइड डाउन (उल्टी) है। अपने मजाकिया कैप्शन के लिए जानी जाने वाली ट्विंकल ने लिखा, कभी-कभी आपको इस राइट साइड को ऊपर की ओर देखने के लिए उल्टा होना पड़ता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसके साथ हैशटैग बाबा ट्विंकल देव का भी उपयोग किया। ट्विंकल अक्सर फर स को अपने फैमिली टाइम की झलकियां देती रहती हैं। बेटी नितारा द्वारा चेहरा रंगने से लेकर पति एवं बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ छुट्टियों की तस्वीरों तक, अभिनेत्री प्रशंसकों को नियमित रूप से अपडेट रखती हैं। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में कई बदलाव भी होते हैं जिनसे...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵