back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद : यूज सर्जिकल ग्लव्स सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद, 05 मई (हि.स.)। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारकर एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां अस्पतालों में इस्तेमाल किए गए सर्जिकल ग्लव्स को इकट्ठा किया जाता था और उन्हें धोकर बाजार में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री चला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों दिल्ली के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने बुधवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी उमेश पवार ने औद्योगिक क्षेत्र के बी ब्लॉक में छापा मारा और फैक्ट्री की तलाशी ली। मौके से भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए सर्जिकल ग्लव्स बरामद हुए। वहीं, कई वाशिंग मशीन व पैकिंग मेटेरियल भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके से भजनपुरा दिल्ली निवासी गुड्डू उर्फ जमीर, अजीम व लाल कुआं दिल्ली निवासी प्रवेश को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों ने बंद पड़ी फैक्ट्री को किराए पर लिया था और वहां अपना यूनिट चला रहे थे। फैक्ट्री से 98 कट्टे प्रयोग किये गंदे दस्ताने व 60 कट्टे धुले दस्ताने, 800 पैकिंग वाक्स, दो धुलाई मशीन, एक सुखाने वाली मशीन, एक वाशिंग मशीन व अन्य सामान बरामद किये गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵