back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना नाशक महायज्ञ, पूर्णाहुति दी गई

हरिद्वार, 05 मई (हि.स.)। देश को कोरोना से मुक्ति व सुख-समृद्धि के लिए प्राचीन हनुमान मंदिर में महंत रविपुरी के सानिध्य में हवन यज्ञ किया जा रहा है। 108 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान भगवान से कोरोना महामारी के रूप में देश पर आए संकट को दूर करने की प्रार्थना की गई। कुशावर्त घाट के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित कोरोना नाशक महायज्ञ के मुख्य यजमान महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि इस समय देश बहुत की विकट संकट से गुजर रहा है। कोरोना के कारण देश में प्रतिदिन हजारों मौतें हो रही है। हर तरफ निराशा और हताशा का माहौल है। देश को इस संकट से भगवान ही उबार सकते है। इसलिए हनुमान मंदिर में कोरोना नाशक महायज्ञ कर 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। उन्होंने कहा कि संकट मोचन हनुमान की कृपा से जल्द ये संकट दूर होगा। भगवान की पूजा पाठ कर प्रार्थना करें। कोरोना को लेकर सावधानी बरतें। विश्वव्यापापी महामारी के रूप में आया यह संकट महावीर बजरंग बली की कृपा से जल्द ही समाप्त होगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵