back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिस्कॉम में आयोजित शिविर में कार्मिकों ने लगवाई वैक्सीन

जोधपुर, 05 मई (हि.स.)। जोधपुर डिस्कॉम के कार्मिकों के लिए बुधवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। इधर जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने समस्त अधीक्षण अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने जिला मुख्यालयों पर चिकित्सा विभाग के सक्षम अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संबंधित डिस्कॉम कार्यालय परिसर में कार्मिकों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से गत एक मई से अठारह वर्ष से अधिक आयु के समस्त लोगों को कोविड -19 वैक्सीनेशन करने के आदेश की अनुपालना में पावर सेक्टर कार्मिकों के लिए कार्यालय स्थल पर ही वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाने के प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा दिनेश कुमार ने निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा दिनेश कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि सचिव मेडिकल एवं हेल्थ विभाग के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में कोरोना वायरस से मानव जीवन संरक्षित करने के लिए पावर सेक्टर के समस्त कार्मिकों के लिए कार्यालय स्थल पर ही वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाने है। सिंघवी ने कहा कि इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में डिस्कॉम के समस्त कार्यालयों में कार्मिको के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी है। इसी कड़ी में जोधपुर डिस्कॉम में शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵