back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजापुर : सप्लाई टीम के दो नक्सलियों सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

दर्द निवारक गोली, एंटी बायोटिक इंजेक्शन, सेनेटाईजर, ग्लूकोज की बॉटल, नक्सली पाम्पलेट व बैनर जब्त बीजापुर,16 जून (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहतथाना आवापल्ली एवं केरिपु 168/बी केरिपु के संयुक्त बल द्वारा एमसीपी कार्रवाई में वाहनों की जांच के दौरान तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तार नक्सलियों को बुधवार को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी-20-जे-2433 की जांच में प्लास्टिक बोरे में अंग्रेजी दवाइयां, दर्द निवारक, एंटी बायोटिक इंजेक्शन, ग्लूकोज के बाटल, सेनेटाइजर, नक्सली पाम्पलेट, बैनर ले जाते हुये सप्लाई टीम के दो नक्सलियों कोरसा लालैया पिता शंकर साकिन पुसबाका एवं कोरसा शंकर पिता चन्दरू साकिन पुसबाका को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डीआरजीएवं गंगालूर की टीम चोखनपाल से एक नक्सली लक्ष्मण माड़वी उर्फ कोंदा पिता सन्नुमाड़वी उम्र 30 वर्ष निवासी चोखनपाल थाना गंगालूर को गिरफ्तार किया है। जो 08 अप्रैल 2021 को ग्राम पुसनार निवासी सोमलू पोटाम के घर से लूट की घटना में शामिल था। गिरफ्तार सप्लाई टीम के 02 नक्सलियों द्वारा नक्सली संगठन के सदस्य पूनेम हुंगा निवासी गुण्डम थाना बासागुड़ा को उक्त दवाइयां पहुंचाने की बात बताई एवं इसके पूर्व भी 02-03 बार दवाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री पंहुचाना बताया। मेमोरण्डम के तहत इनके कब्जे से दवाईयां एवंपाम्पलेट, बैनर जब्त किया गया है। उपरोक्त कृत्य जनसुरक्षा अधिनियम 2005 कीधारा 8(1), (2), (3) के तहत् अपराध की श्रेणी में पाये जाने से थाना आवापल्ली में कार्यवाही की गई। गिरफ्तार तीनों नक्सलियों के विरुद्ध थाना आवापल्ली एवंगंगालूर में कार्यवाही उपरान्त रिमाण्ड पर आज न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...