back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल हिंसा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित, मंडलों में वर्चुअल बैठक में घटना की निंदा

वाराणसी, 05 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। बुधवार को भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में अलग-अलग वर्चुअल बैठक कर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार 2 मई से लेकर अब तक बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जानें चली गई। कई जगह पार्टी के जिला और स्थानीय कार्यालयों को आग के हवाले किया गया, तो कई जगह आम लोगों के घरों पर भी हमले किए गए। उन्होंने कहा कि हिंसा का तांडव इतना विकराल है कि चुनाव परिणाम के 24 घंटे के अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की भी खबर है। हम इसकी कड़ी निन्दा करते हैं। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जारी हिंसा, उपद्रव, आगजनी और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना चिंतनीय है। हम सब कार्यकर्ता इसकी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि घटना में उपद्रवी तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दिलायी जाय। लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कार्य देखने को नहीं मिला। केंद्र सरकार को तत्काल इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। बंगाल की हालात बहुत खराब है, द्वेषवश हिंसा बंगाल के लिए घातक होगा। इस दौरान प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के निधन की जानकारी पर शोक जताने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। वर्चुअल बैठकों में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अशोक पटेल, राहुल सिंह, नीरज जायसवाल, डॉ रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, नलिन नयन मिश्र, सिद्धनाथ शर्मा, अभिषेक वर्मा गोपाल आदि ने भागीदारी की। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵