back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशियन कप क्वालीफायर्स : भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

दोहा, 16 जून (हि.स.)। एशियन कप 2023 और 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के ग्रुप-ई मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के साथ ही भारत क्वालीफायर्स के तीसरे और अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस मैच में भारत ने एक भी गोल नहीं किया लेकिन इसके बावजूद वह अगले दौर में जाने में सफल रहा। भारत के खाते में जो गोल जुड़ा वह दरअसल अफगानिस्तान के गोलकीपर ओवैस अजीजी ने किया। इस आत्मघाती गोल की मदद से भारत ने बढ़त हासिल कर ली और उसे कायम रखने की कोशिश जारी रखी लेकिन अफगानिस्तान की तरफ से हुसैन जमानी ने 82वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बढ़त हासिल नहीं कर सकीं और यह मुकाबला 1-1- की बराबरी पर समाप्त हुआ। भारत को इससे पहले इस प्रतियोगिता में कतर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि पिछले मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 2-0 से पराजित किया था।भारत ने प्रतियोगिता में छह गोल किए और सात गोल खाए। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵