back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिले के किसानों को मिर्ची की फसल ने किया आकर्षित, बड़वानी से ला रहे पौधे

मंदसौर, 16 जून (हिस)। जिले में मानसून दस्तक दे सकता हैं। किसानों ने बोवनी की तैयारी कर ली है। कुछ ने हरी मिर्ची की खेती शुरू की है। वे लाभ कमा रहे हैं। देहरी के किसान महेश कुमार शर्मा ने बताया कुछ सालों से फसल का लागत खर्च नहीं निकल पा रहा। अन्य फसलें लगाकर लाभ कमा रहे हैं। किसान रूपचंद पाटीदार ने बताया मिर्च की खेती में सोयाबीन से अधिक फायदा मिल रहा हैं। इस फसल से एक बीघे में 80 हजार से एक लाख रुपये तक मिल जाता है सोयाबीन में लाभ का चौथाई भाग भी मुश्किल से मिलता है। मिर्ची के पौधों की रोपाई इस महीने शुरू हो गई है। पौधों को बड़वानी से मंगाया जा रहा हैं। देसी मिर्ची के एक पौधे की लागत 2- 3 रुपये है तथा शिमला मिर्ची के पौधे की लागत 3 से 4 रुपये है। इस फसल को कम से कम 1 बीघे से अधिक लगाने पर इसकी लागत का भार किसान पर नहीं पड़ता हैं। किसान बबलू पाटीदार ने बताया कि पछले सीजन में 2 बीघे में मिर्ची की फसल तैयार की थी। जिसमें एक लाख से भी अधिक का मुनाफा मिला था। मौसम के मिजाज अहम भूमिका निभाता है। जिस खेत में सब्जी वाली फसल लगाई जाती है। उसमें पहले जुताई किया जाता है। खेत में खाद डालकर उठी क्यारी (बेड) बनाई जाती है। ड्रिप लाइन बिछाकर प्लास्टिक मल्चिंग पन्नी को बिछाया जाता है। फिल्म के दोनों किनारों को मिट्टी की परत से दबा दिया जाता है। फिर उस पन्नी पर गोलाई में निर्धारित दूरी तय कर के छिद्र करते हैं। छिद्रों में ही मिर्ची के पौधों का रोपण किया जाता है। इस तकनीक से खेत में पानी की नमी बनी रहती है। किसान पाटीदार के अनुसार मिर्ची की खेती के लिए खेत में बेड़ तैयार करते हैं। एक बीघे में ड्रिप के 8 मंडल लगते हैं। जिनका खर्च 16 हजार के करीब हैं। मल्चिंग पन्नी द्वारा बेड ढंकते हैं। पन्नी में तय दूरी पर छेद करके मिर्ची के पौधे लगाते हैं। पन्नी का खर्च 5 हजार रुपए है। यदि पौधे में वायरस आ जाता है तो दवाइयों पर 15 से 20 हजार रुपये खर्च होते हैं। खाद व इन खर्चों के बाद भी 50 फीसदी तक कमा लेते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵