back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिलाई : मटमैला पानी पीने को विवश हैं टाउनशिपवासी – नितेश मिश्रा

भिलाई नगर 4 मई (हि. स.)। प्रदेश संयोजक शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल,भाजयुमो नितेश मिश्रा ने कहा कि एक ओर भिलाई विधानसभा की जनता मटमैले पानी पीने को विवश है। दूसरी ओर विधायक देवेंद्र यादव फ़ोटो पॉलिटिक्स करने में व्यस्त है। तांदुला बांध से समय पर आपूर्ति नही होने के कारण भिलाई की जनता को आज गंदा पानी पीने हेतु विवश होना पड़ रहा है। राज्य शासन की गलतियों को खामियाजा भिलाई वासियो को भुगतना पड़ रहा है और विधायक राज्य शासन के अधिकारियों से समन्वय बनाने के बजाए बी एस पी प्रबंधन पर दबाव बनाकर अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रहे है। यदि समय रहते विधायक ने राज्य शासन के अधिकारियों से चर्चा की होती तो आज भिलाई की जनता की मटमैला पानी पीने हेतु विवश नही होना पड़ता। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵